जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आननफानन में परिसर कराया गया खाली

राजनांदगांव जिले के जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है । सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वकीलों व आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया।

धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। फिलहाल जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!