थाना सिटी कोतवाली ओ0पी0 चिखली, एवं सायबर सेल राजनांदगांव पुलिस की सयुक्त कार्यवाही।
दिनांक 07.09.2025 को बजरंगपुर नवागांव में आपसी रंजिष के चलते हुई हत्या के घटना में एक फरार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।
पूर्व मे उक्त मामले में 07 आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है जेल।
अन्य फरार आरोपी की सरगर्गी से तलाष जारी है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
नाम पता आरोपी :- रितिक भट्ट पिता जयप्रकाष भट्ट उम्र 33 साल साकिन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं0 01 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)
—00—
दिनांक 07.09.2025 को ग्राम बजरंगपुर नवागांव मे घटित अपराध के फरार आरोपियो की पतासाजी हेतु श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के निर्देश एवं श्री राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0) एवं श्री पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली ओ0पी0 चिखली एवं सायबर सेल राजनांदगांव के संयुक्त रूप से गठित टीम द्वारा लगातार पता तलाष की जा रही है आज दिनांक 10.09.2025 को मामले मे फरार एक आरोपी रितिक भट्ट पिता जयप्रकाष भट्ट उम्र 33 साल साकिन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं0 01 ओ0पी0 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गठित टीम द्वारा पता तलाष कर मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर पकडा गया जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर पेष किया गया। जो न्यायालय के आदेष से जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया। मामले मे 07 आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर ज्यूडिषियल रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है अन्य फरार आरोपियो की लगातार पता तलाष की जा रही है फरार आरोपियो की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल राजनांदगांव, उप निरीक्षक कैलाषचंद मरई, सउनि0 इब्राहिम खान, शत्रुहन टंडन, प्र0आर0 बसंत राव, म0प्र0आर0 वंदना पटले, आरक्षक मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी, अविनाष झा, प्रख्यात जैन, प्रियांष सिंह, रामखिलावन सिन्हा, रंजित चौरसिया एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भुमिका रही।
