कोतवाली थाना क्षेत्र मे उत्पात मचाकर दहषत फैलाने वाले 05 असामाजिक तत्वो के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

 

 नाम पता अनावेदकगणः-

(1) नितेष हुमने पिता टिकाराम हुमने उम्र 29 साल साकिन केषर नगर गायत्री स्कूल के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

(2) अजय चंद्रिकापुरे पिता गणेष चंद्रिकापुरे उम्र 18 साल साकिन केषर नगर गायत्री स्कूल के पास थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

(3) युवराज सिंह पिता स्व0 राजकिषोर राजपुत उम्र 21 साल साकिन बजरंग चौक तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

(4) सिद्धार्थ लहरे पिता गोवर्धन लहरे उम्र 19 साल साकिन न्यू सिविल लाईन थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

(5) वैभव सेन उर्फ विक्की सेन पिता सुरेष सेन उम्र 18 साल साकिन तुलसीपुर बजरंग चौक थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

—00—

 

श्री मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के निर्देश एवं श्री राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0) एवं श्री पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे असामाजिक तत्वो के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है आज दिनांक 10.09.2025 बजरंग चौक, संगम चौक तुलसीपुर एवं अटल आवास केषर नगर मे कुछ लडको द्वारा उत्पात मचाकर दहषत फैला रहे है एवं आने जाने वाले लोगो के साथ छिटाकसी कर वाद विवाद झगडा लडाई कर रहे है कि सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी भेजकर मौके पर समझाईष देने प्रयास किया गया। जो पुलिस को देखकर काफी उत्तेजित होकर मारने पीटने पर अमादा हो गये जिन्हे तत्काल धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर प्रतिबंधित करने माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेष किया गया। जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव मे दाखिल किया गया। आगे भी असामाजिक तत्वो के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!