सुकुल दैहान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) आवासीय शिविर का शुभारंभ 21 दिसंबर 2025 को किया गया। यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान, मुसरा, पारा गांव खुर्द एवं रेंगाकाठेरा की एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं पंचायत प्रतिनिधि श्री अस्मे देवांगन एवं श्री शिवकुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।

शिविर के दूसरे दिन आयोजित बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम में श्री मुन्ना लाल साहू, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ऊपरवाह एवं श्री जय प्रकाश साहू, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अतिथियों ने अपने जीवन संघर्षों के अनुभव साझा करते हुए सफलता के सूत्र बताए और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री दानेश्वर लिल्हारे (रेंगाकठेरा), श्री पुनेश्वर साहू (पारागांव खुर्द), श्री भानु प्रताप लोधी (मुसरा), श्रीमती सुनीता धुर्वे (सुकुल दैहान) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल कुमार जंघेल भी शिविर में सक्रिय रूप से उपस्थित हैं।

सात दिवसीय यह एनएसएस आवासीय शिविर 27 दिसंबर 2025 को विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!