
समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम), छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा Altius के सहयोग से अस्थि बाधित दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भरता एवं आजीविका संवर्धन हेतु “लाइवलीहुड ऑन व्हीकल्स – सक्षम एक नई उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी (रविवार) को श्रीराम मंदिर प्रांगण स्थित वाल्मीकि हॉल, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के कुल 58 अस्थि बाधित दिव्यांगजनों को निःशुल्क ई-साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भुवनेश यादव (सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं आयुक्त, दिव्यांगजन), विशिष्ट अतिथि श्री देवव्रत सिरमौर (पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद), श्री उज्ज्वल पौरवाल (अपर कलेक्टर, मार्कफेड, सी.जी.एम.एस.सी.) रहे।
मुख्य अतिथि श्री भुवनेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ई-साइकिल दिव्यांगजनों को आवागमन में सुगमता प्रदान करेगी तथा उन्हें सक्षम व्यक्तियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने का अवसर देगी। दिव्यांगजन आज प्रत्येक क्षेत्र में अपने प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह पुनीत कार्य सक्षम छत्तीसगढ़ संगठन के श्री रामजी राजवाड़े एवं श्री सतीश राजवाड़े के अथक प्रयासों से संभव हो पाया।
राजनांदगांव जिले से लाभान्वित दिव्यांगजन –
1. श्री ऋषि मिश्रा – डोंगरगढ़
2. श्री धीरेंद्र सिन्हा – भंडारपुर
3. श्री रामदास त्रिपाठी – राजनांदगांव
4. सुश्री ममता चंद्रवंशी – कोठीटोला
उल्लेखनीय है कि श्री ऋषि मिश्रा, अस्थि बाधित होने के बावजूद दिव्यांगजनों के हित में निरंतर सक्रिय सेवा कार्य कर रहे हैं तथा वे सक्षम जिला राजनांदगांव के सक्रिय सदस्यों में शामिल हैं।
कार्यक्रम में सक्षम प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला, सचिव श्री अनूप पांडे, कोषाध्यक्ष श्री जैनेंद्र जैन, राजनांदगांव संयोजक श्री हेमंत तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला, संरक्षक श्री राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा एवं श्री महेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
