बिना काम की राशि आहरण करने की लिखित शिकायत कर किया जांच की मांग

सवालों के घेरे में नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ की कार्यप्रणाली

 

वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय महादलित परिसंघ प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मयूर हथेल डोंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड नं. 06 कृष्णा नगर निवासी ने कलेक्टर से लिखित शिकायत डोंगरगढ़ में वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगर पालिका में भ्रष्टाचार के संबंध में की है। समाचार विस्तार इस प्रकार है – डोंगरगढ स्थित रेलवे स्टेशन वार्ड नं. 06 में वर्ष 2024-25 में भवन में मरम्मत के नाम से 1,48,000/- रू. की राशि नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ से आहरीत की गयी थी। लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि उक्त राशि से वार्ड नं.06 रेलवे स्टेशन वार्ड में किसी भी प्रकार का कोई भवन मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। आहरीत राशि के समय रेलवे स्टेशन वार्ड नं. 06 में पूर्व पार्षद कृष्णा लिल्लहारे, पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री चन्द्रकान्त शर्मा एवं पूर्व अभियंता श्री रितेश कुमार थे। श्री हथेल ने निवेदन किया है कि एक जॉच टीम का गठन कर उक्त मरम्मत कार्य की जाँच करायी जावे कि यह कार्य कहाँ किया गया है । उन्होंने अपनी शिकायत पी.एम.ओ., सचिव- नगरीय प्रशासन विभाग, रायपुर (छ.ग.), संयुक्त संचालक, दुर्ग (छ.ग.), अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, डोंगरगढ़ से भी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!