(01) दीपेश कुमार वर्मा उर्फ दीपक पिता गणेशराम वर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम नाथूनवागांव पुलिस चौकी तुमड़ीबोड जिला राजनांदगाव (छ0ग0)
(02) लिकेश कंवर पिता स्व. संतोष कंवर उम्र 19 साल,
(03) धर्मेन्द्र कंवर पिता कुलंजन कंवर उम्र 20 साल दोनो निवासी ग्राम रेंगाकठेरा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, के निर्देशन , एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.11.25 को चौकी सुकुलदैहान के द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम हरदी की ओर रवाना हुआ था , रेड कार्यवाही के दौरान स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG- 08, AV- 8620 के चालक द्वारा उक्त स्कूटी एवं स्कूटी में रखे शराब को छोड़कर रात्रि का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था,जिस पर अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध चौकी सुकुलदैहान में अपराध क्रमांक 524/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर कुल 36 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब एवं 01 नग वाहन स्कूटी जुपीटर क्रमांक CG-08 , AV- 8620 को जप्त कर स्कूटी के अज्ञात चालक का पता तलाश किया जा रहा था! विवेचना के दौरान आरटीओ कार्यालय राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त कर स्कूटी के स्वामी को एवं उनसे पूछताछ के आधार पर शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया!
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक भूषण चंद्राकर, सउनि चंपेश ठाकुर, प्र.आर. 925 दीपचंद वर्मा, आर. 1316 अजय जोशी, आर. 706 राजेश साहू, आर. 450 कुलदीप पटले की सराहनीय भूमिका रही।
